Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बाइक-ठेला टक्कर:तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक रेफर

इकौना में बाइक-ठेला टक्कर:तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक रेफर


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इकौना-धनुही मार्ग पर बनकटा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने भुट्टे के ठेले में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी भीम गुप्ता (24) पुत्र कैलाश कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास भुट्टे का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार रात वह ठेला लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, इकौना से अपने घर जा रहे बाइक सवार राजेश कुमार (22) पुत्र अनमोल प्रजापति (निवासी मेठिया, थाना विशेषरगंज, जिला बहराइच) और पवन कुमार (25) पुत्र भगोती प्रसाद (निवासी बनिया गांव, थाना पयागपुर, जिला बहराइच) की बाइक बनकटा के पास अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। इस हादसे में ठेला चालक भीम गुप्ता और दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने राजेश कुमार की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। भीम गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। पवन कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments