पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्त को शांति व्यवस्था में गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए भेजा गया न्यायालय
गिरफ्तार अभियुक्त*
सुधीर यादव पुत्र हरि प्रसाद उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम अमघटी ,सुजीत पुत्र हरि प्रसाद उम्र लगभग 19 वर्ष ग्राम अमघटी , संजय यादव पुत्र अवधेश यादव उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम भूसुडा उर्फ हनुमानगंज ,बरकतुउल्लाह पुत्र मो0 सलीम उम्र वर्ष लगभग 58 ग्राम बिजलपुर थाना रूधौली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक शिव कुमार , हे0का0 धीरेंद्र दूबे ,का0 पंचदेव प्रसाद ,
हे0का0 श्याम सुंदर मौर्या ,
का0 अभिजीत रहे सामिल












