बयारा डुमरियागंज में शनिवार को बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र के 42 उपकेंद्रों और टीकाकरण सेंटरों पर 338 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 137 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण भी संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित किया गया था। बेवा जियाउद्दीन स्थित बीएचएनडी टीकाकरण केंद्र पर एएनएम वंदना यादव ने ड्यूलिस्ट के आधार पर बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। इसी क्रम में, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने वासा चक उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की जाएं। डॉ. चौधरी ने लोगों को टीके का महत्व समझाया, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएनएम प्रीती चौरसिया, आशा गुलनाज और नसरीन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
बेवा सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया:338 बच्चों, 137 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












