महाराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर प्रदर्शन किया। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली निवासी पवन यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सपना अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से दरौली से सवना गांव जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे सवना गांव के पास सड़क मोड़ पर सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सपना और प्रमोद दोनों सड़क पर गिर पड़े। सपना ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मृतका के शव को उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सवना गांव घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर मामले में पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में बाइक सवार महिला की मौत:सवना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












