बस्ती – बजाज चीनी मिल के गेट और सेंटर का आज चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी और आईटी हेड शेर बहादुर सिंह ने ग्राम बहादुरपुर रमवापुर सीस्वरी पिराला हथिया कुम्हीहा लकड़ा के गांव में आज पेड़ी और पौधा के साथ गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया | वहां उपस्थित कृषक रामनाथ सत्य प्रकाश प्रेमनाथ हरिराम राजेंद्र यादव रामतेज चौधरी राम नवल चौधरी प्रमोद चौधरी के प्लाट पर गन्ना सर्वे को चेक किया | सभी प्लांट सही पाए गए और कृषको से कहा की तापमान बढ़ रहा है इसलिए गन्ना के पौधा और पेड़ी प्लांट की सिंचाई अवश्य करें तथा खेत में नमी बनाए रखें,जिससे फसल का विकास हो और उत्पादन अच्छा मिले | खेत में उर्वरक का प्रयोग शाम के समय करें अगर खेत में नामी नहीं है तो तत्काल सिंचाई कर दें | खेत की मेड़ पर कृषक विशेष ध्यान दें क्योंकि तापमान बढ़ने से जहरीले कीट बिच्छू और सांप नामी पाकर खेत की मेड पर दिखाई पड़ रहे हैं आप सतर्क रहें जिससे सुरक्षित रहें | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि सर्वे कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जो पूरी तरह पारदर्शी है | कृषकों को एक दिन पहले सर्वे गांव की सूचना मोबाइल मैसेज और गांव में जाकर दे दी जा रही है | कृषक अपने सर्वे प्लांट पर अवश्य उपस्थित रहें जिससे उन्हें भविष्य में सप्लाई में किसी भी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो | कृषक सुबह और शाम अपने खेत का निरीक्षण करें अगर खेत में रोग एवं कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है तो चीनी मिल से भेजी गई दवा अपने सुपरवाइजर से प्राप्त कर लें | इस दौरान गेट इंचार्ज राजेश सिंह और फील्ड सुपरवाइजर राजेश चौधरी समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे |
कृषक गन्ना पेड़ी और पौधा की सिंचाई पर दे ध्यान – डॉ जेपी त्रिपाठी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












