मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में नाली के सीमेंटेड स्लैब टूटने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर से रामनिवास के घर होते हुए चंदन दुबे के घर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर ये स्लैब टूटे हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। टूटे हुए स्लैब के कारण दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क के बीच में स्लैब टूटने से केवल बगल से पैदल चलने का ही रास्ता बचा है। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने पर चालकों को गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह गांव का मुख्य रास्ता है, जिस पर राहगीरों और वाहन चालकों का लगातार आवागमन रहता है। स्थानीय निवासी अनुप ने बताया कि यह स्लैब काफी समय से टूटा हुआ है और घर के छोटे बच्चे भी यहां गिर जाते हैं। एक अन्य स्थानीय निवासी रामनिवास ने बताया कि अनुप के घर से उनके घर तक की 20 मीटर की दूरी में ही तीन स्लैब टूटे हुए हैं और यहीं पर एक मोड़ भी है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन टूटे हुए नाले के स्लैब की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लेदवा गांव में नाली के स्लैब टूटे:मुख्य सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











