HomeHealth & Fitnessसीएम डैशबोर्ड योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री गौड़ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि लीड बैंक मैनेजर एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर पात्र आवेदकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
   बैठक में जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments