Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धानी में शिकायत लेकर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि:बोले- पेट्रोल-डीजल संकट और...

धानी में शिकायत लेकर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि:बोले- पेट्रोल-डीजल संकट और बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी


धानी क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत और लगातार बिजली कटौती से आम जनता और किसानों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ब्लॉक धानी के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में स्थिति और भी बदतर हो गई है। धानी बाजार क्षेत्र में बीते तीन दिनों से रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों की नींद, दिनचर्या और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गर्मी और अंधेरे के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी फरेंदा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को एक पत्र भेजकर क्षेत्र की गंभीर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल आपूर्ति और बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह 27 मई 2026 को मुख्यमंत्री आवास (कालिदास मार्ग, लखनऊ) पर आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments