Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान:गाड़ियों और डिब्बों की लंबी कतारें...

शोहरतगढ़ में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान:गाड़ियों और डिब्बों की लंबी कतारें लगीं, घंटों इंतजार करना पड़ रहा


शोहरतगढ़ क्षेत्र में 23 मई 2026 को ईंधन आपूर्ति का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया है, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में वितरण की तैयारी की जा रही है। एकमात्र बोरा जी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होने के कारण वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जारी आदेश सभी पेट्रोल पंपों को भेज दिया गया है। हालांकि, आदेश के विवरण स्पष्ट नहीं किए गए। रामवापुर तिवारी स्थित जय किसान सेवा केंद्र के प्रबंधक सरबजीत चौधरी ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से उनके पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि कंपनी में भुगतान जमा करा दिया गया है, लेकिन अभी तक तेल की खेप नहीं पहुंची है। महादेवा ननकार स्थित श्रीराम फिलिंग स्टेशन के स्वामी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पंप पर कल शाम तक पेट्रोल-डीजल पूरी तरह खत्म हो गया था। आज तेल की गाड़ी पहुंच गई है और कल सुबह से ईंधन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। दिनेश कुमार ने यह भी बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और अधिक लोगों तक ईंधन पहुंचाने के लिए वितरण सीमा तय की गई है। श्रीराम फिलिंग स्टेशन पर मोटरसाइकिल चालकों को 3 से 5 लीटर, डिब्बे में तेल लेने वालों को 10 लीटर डीजल और ट्रैक्टर चालकों को अधिकतम 30 लीटर तक ही ईंधन दिया जाएगा। इधर, शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित बोरा जी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री जारी है। इसके चलते दिनभर वहां गाड़ियों और डिब्बों की लंबी कतारें देखी गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में दोपहिया, चौपहिया वाहन और किसान डिब्बे लेकर लाइन में लगे हुए हैं, और उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर आपूर्ति बाधित होने से एकमात्र चालू पंप पर दबाव बढ़ गया है। ईंधन की इस कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठने लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments