HomeHealth & Fitnessकम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया 'ओप्पो एनको एयर...

कम बजट में प्रीमियम ऑडियो! ओप्पो ने लॉन्च किया ‘ओप्पो एनको एयर 5’ इयरबड 

  • चार्जिंग केस में 530mAh और प्रत्येक इयरबड में 62mAh की बैटरी दी

ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरबड Oppo Enco Air 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। नए इयरबड में हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, इन-इयर डिटेक्शन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

प्रीमियम डिजाइन और आरामदायक फिट
Oppo Enco Air 5 का चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट और हल्के डिजाइन के साथ आता है, जिसे हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फिनिश का एहसास होता है। केस के फ्रंट में एलईडी इंडिकेटर दिया गया है, जबकि नीचे की तरफ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और रीसेट बटन मौजूद है।

इयरबड्स का डिजाइन ऐसा है कि तेज मूवमेंट, जिम एक्सरसाइज या रनिंग के दौरान भी ये आसानी से कानों में टिके रहते हैं। साथ ही इनमें IP55 रेटिंग दी गई है, जिससे ये धूल, पसीने और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहते हैं।

ौौ

52dB तक हाइब्रिड ANC
बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए Oppo Enco Air 5 में 12mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसके अलावा कुल 6 माइक्रोफोन (प्रत्येक इयरबड में 3-3) मौजूद हैं, जिनकी मदद से यह 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रदान करता है।

इयरबड में हाइब्रिड ANC तकनीक दी गई है, जिसमें यूजर अपनी जरूरत के अनुसार हाई, मीडियम या लो नॉइज कैंसिलेशन मोड चुन सकते हैं। इसके अलावा ऑटो ANC फीचर आसपास के वातावरण के अनुसार खुद ही नॉइज कैंसिलेशन का स्तर एडजस्ट कर देता है, जिससे घर, ऑफिस या यात्रा के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है।

डुअल कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स
Oppo Enco Air 5 AAC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल डिवाइस पेयरिंग की सुविधा दी गई है, जिससे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी मिलता है। यानी इयरबड कान से निकालते ही म्यूजिक या वीडियो अपने आप पॉज हो जाता है और दोबारा पहनने पर प्लेबैक फिर शुरू हो जाता है।

54 घंटे तक की बैटरी
बैटरी के मामले में भी Oppo ने इस बार बड़ा सुधार किया है। चार्जिंग केस में 530mAh और प्रत्येक इयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, ANC बंद होने पर एक बार चार्ज में इयरबड लगभग 13 घंटे तक चलते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 54 घंटे तक मिलता है। वहीं ANC चालू रहने पर भी इयरबड करीब 6 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कैसा है साउंड?
साउंड क्वालिटी के मामले में Oppo Enco Air 5 संतुलित प्रदर्शन करता है। फुल वॉल्यूम पर भी ऑडियो साफ सुनाई देती है और किसी तरह की क्रैकलिंग या डिस्टॉर्शन महसूस नहीं होती। इयरबड के साथ मिलने वाले ऐप में Ultimate Sound, Vocals और Bass जैसे कई ऑडियो प्रीसेट दिए गए हैं। Ultimate Sound मोड में म्यूजिक अधिक रिच और पावरफुल सुनाई देता है, जबकि Vocals मोड न्यूज, पॉडकास्ट और डायलॉग सुनने के लिए बेहतर विकल्प साबित होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments