सिंदुरिया पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक किशोरी के अपहरण का आरोप है। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। यह मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के बाद सामने आया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 21 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने दूसरे ही दिन किशोरी को गोंडा से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर दीपक मिश्र पुत्र नर्वदेश्वर मिश्र निवासी बरवा चमईनिया, थाना घुघुली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दीपक मिश्र इस मामले में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात 1 बजकर 20 मिनट पर गोपाला पुलिया के पास से आरोपी दीपक मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पास्को एक्ट का वांछित गिरफ्तार:सिंदुरिया पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












