HomeHealth & Fitnessबीएसई के कई इंडेक्सेज में अर्धवार्षिक पुनर्गठन प्रकिया के तहत बदलाव

बीएसई के कई इंडेक्सेज में अर्धवार्षिक पुनर्गठन प्रकिया के तहत बदलाव

नई दिल्ली। बीएसई के इंडेक्स सर्विसेज ने चार प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्सेज में बदलाव करने का ऐलान किया है। बीएसई 100, बीएसई सेंसेक्स 50, बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 और बीएसई फोकस्ड आईटी इंडेक्स में होने वाला ये बदलाव अगले महीने 22 जून को ट्रेडिंग शुरू होते ही प्रभावी हो जाएगा।

इस बदलाव के तहत इन तीनों बेंचमार्क इंडेक्सेज में कुछ कंपनियों के शेयरों को शामिल किया गया है, वहीं कुछ के शेयरों को बाहर कर दिया गया है।

बीएसई के इंडेक्स सर्विसेज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्टॉक एक्सचेंज की अर्धवार्षिक पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत बेंचमार्क इंडेक्सेज में ये बदलाव किए गए हैं। स्टॉक एक्सचेंज हर छह महीने में बेंचमार्क इंडेक्सेज का रिव्यू करता है।

इसी रिव्यू के तहत कुछ कंपनियों के शेयरों को बेंचमार्क इंडेक्सेज में शामिल किया जाता है, वहीं कुछ कंपनियों के शेयरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बेंचमार्क इंडेक्सेज से बाहर कर दिया जाता है।

अर्ध वार्षिक पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत बीएसई 100 में नए बदलाव के तहत अशोक लीलैंड, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और वन 97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम को शामिल किया जाएगा।

ये तीनों कंपनियां बीएसई 100 में अंबुजा सीमेंट्स, कोलगेट पामोलिव इंडिया और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का स्थान लेंगी। इसका मतलब ये भी है कि ये तीनों कंपनियां बीएसई 100 इंडेक्स से बाहर हो जाएंगी।

इसी तरह बीएसई सेंसेक्स 50 में भी बदलाव हुआ है। हालांकि इस इंडेक्स में सिर्फ एक कंपनी के शेयर को बाहर किया गया है। उसके स्थान पर दूसरी कंपनी के शेयर को इंडेक्स में शामिल कर लिया गया है।

नए बदलाव के तहत टीवीएस मोटर कंपनी को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, अदानी एंटरप्राइजेज को बीएसई सेंसेक्स 50 से बाहर कर दिया गया है।

मजे की बात ये है कि नए बदलाव के तहत अदानी एंटरप्राइजेज बीएसई सेंसेक्स 50 से बाहर होकर बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 इंडेक्स में शामिल हो गई है।

वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50 से निकल कर बीएसई सेंसेक्स 50 इंडेक्स में अपना स्थान बना लिया है। मतलब इन दोनों कंपनियों ने दो अलग-अलग इंडेक्स में सिर्फ अपने स्थान की अदला बदली की है।

इसके अलावा सेक्टोरल इंडेक्स में एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को बीएसई फोकस्ड आईटी इंडेक्स में शामिल किया गया है। इंडेक्स में यह कंपनी साइएंट का स्थान लेगी। मतलब 22 जून के बाद साइएंट बीएसई फोकस्ड आईटी इंडेक्स से बाहर हो जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments