कैसरगंज, बहराइच। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कैसरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव सहित नगर अध्यक्ष, ईदगाह एवं मस्जिदों के इमाम, ग्राम प्रधान, सभासद, एसएसआई कैसरगंज तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने लोगों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया। बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वहीं उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कैसरगंज में बकरीद पर शांति समिति की बैठक:एसडीएम-सीओ ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












