त्विषा शर्मा मौत मामले का सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सोमवार यानी 25 मई को सुनवाई कर सकती है। त्विषा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शुक्रवार को त्विषा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई से जांच करवाने का भी फैसला किया था।
अभिनेत्री त्विषा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल लटका मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या की खातिर उकसाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उधर, ससुराल पक्ष का दावा था कि त्विषा नशे की आदी थी। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि त्विषा की सास पूर्व जज हैं।
यह भी पढ़ें: क्या संगीनों के साथ ITBP जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट घेरा? पूरा विवाद क्या है?
पति समर्थक सिंह पिछले 10 दिन से फरार था। शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। यहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है…












