Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेंगहिया गांव में रात 11 बजे प्रशासन का छापा:अवैध खनन करते एक...

रेंगहिया गांव में रात 11 बजे प्रशासन का छापा:अवैध खनन करते एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, थानों को सौंपी; माफियाओं में हड़कंप


निचलौल क्षेत्र के रेंगहिया गांव में शनिवार देर रात प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रात करीब 11 बजे प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इनपुट मिलते ही हरकत में आए नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ तत्काल मौके पर छापेमारी की। अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। टीम ने वहां धड़ल्ले से चल रहे खनन कार्य को तुरंत रुकवा दिया। राजस्व टीम ने जब्त किए दोनों वाहन मौके पर जांच के दौरान जब प्रशासनिक टीम ने खनन से संबंधित वैध परमिशन और आवश्यक दस्तावेज मांगे, तो वहां मौजूद लोग कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध खनन में जुटी एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लेखपाल भारतेन्दु मिश्र सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। टीम ने जब्त किए गए दोनों वाहनों को तुरंत निचलौल थाने ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की मांग: रात के अंधेरे में होता है खेल स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, निचलौल क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार की जा रही थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है। साथ ही मांग की है कि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए। पीयूष जायसवाल, नायब तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेंगहिया गांव में बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था, जिसके चलते वाहनों को सीज किया गया है। इस मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments