बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र स्थित मथुरा बाजार स्थित सचिवालय और डिग्री कॉलेज में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें ‘मिशन शक्ति’ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश और मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी-रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के द्वितीय चरण के तहत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, ‘गुड टच–बैड टच’, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर सार्थक चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए। साथ ही, थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन सेवाओं का प्रभावी ढंग से लाभ उठा सकें।
ललिया पुलिस ने मथुरा बाजार में महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










