HomeHealth & Fitnessअवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और पिता की गोली...

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और पिता की गोली मारकर की हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रविवार को अवैध संबंध के शक में युवक ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की फारेंसिक जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी । आरोपित काे हिरासत में ले लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव कलंदरगढ़ी में रहने वाले मोमीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन के बीच अवैध संबंध चल रहा है। इसी वजह से आज दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर मोमीन ने पत्नी और पिता को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। रियाजुद्दीन की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी तो वहीं, घायल माेमीन की पत्नी सना ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसकी निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद बरामद कर ली गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments