Homeदेश (National)पहलगाम हमला: चीन से लश्कर तक पहुंचा GoPro कैमरा, NIA की चार्जशीट...

पहलगाम हमला: चीन से लश्कर तक पहुंचा GoPro कैमरा, NIA की चार्जशीट में खुलासा

पहलगाम आतंकी हमला केस में विस्तृत चार्जशीट दाखिल करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी जांच गो प्रो (GoPro) कैमरे की तरफ मोड़ दिया है। एजेंसी उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जिनकी मदद से अमेरिका में बना यह कैमरा चीन के रास्ते आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों तक पहुंचा।

अधिकारियों का मानना है कि अगर इस सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मिली तो उस नेटवर्क की कमजोरियां और उसमें शामिल लोगों का भी खुलासा हो सकता है। जांच एजेंसी को लगता है कि यह नेटवर्क देश विरोधी संगठनों तक न केवल धन, बल्कि सामरिक साजो-सामान व हार्डवेयर भी पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बड़ा हादसा, 10 लोग नदी में डूबे, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

अमेरिकी कंपनी ने NIA को क्या बताया?

एनआईए कैमरे के मूल स्रोत का पता लगाने में जुटी है। यही कारण है कि अमेरिका कंपनी GoPro Inc से संपर्क किया है। यही कंपनी गो प्रो कैमरे का निर्माण करती है। कंपनी ने बताया कि पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला गो प्रो कैमरा चीन के एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था।

खरीद-बिक्री चैनल का पता लगाया जा रहा

अब जांच की पूरी सुई चीन पर जा टिकी है। एनआईए यह पता लगा रही है चीन से यह ग्रो प्रो कैमरा लश्कर के आतंकियों तक कैसे पहुंचा? एक आशंका यह है कि पाकिस्तान की सेना ने इस कैमरे को चीन से खरीदा हो और बाद में इसे आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सौंप दिया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि खरीद-बिक्री चैनलों की सक्रियता से जांच की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चीन से यह कमर्शियल डिवाइस जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन तक कैसे पहुंचा?

यह भी पढ़ें: ‘सुशासन नहीं, डर का शासन’, CM सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी का तंज

आतंकियों ने 26 पर्यटकों की ली थी जान

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछछकर 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की थी। जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया था।

एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकियों के पास मिला कैमरा

बैसरन घाटी से सुरक्षा बलों को दो एके-47 राइफल और दाचीगाम के जंगल से एक अन्य राइफल मिली। जांच में यह सभी हथियार चीनी मूल के थे। जुलाई महीने में पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने दाचीगाम के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उनके पास से ही हाई-टेक ग्रो प्रो कैमरा मिला था।

NIA की चार्जशीट में किस-किसके नाम?

  • लश्कर के तैयबा और छह आतंकियों के नाम।
  • फैसल जट्ट उर्फ ​​सुलेमान, हबीब ताहिर और हमजा की हो चुकी मौत।
  • लश्कर कमांडर साजिद जट्ट भी चार्जशीट में आरोपी।
  • बशीर अहमद और परवेज अहमद का भी नाम।
  • दोनों जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासी।
  • आतंकियों को घर में ठहराया और खाना खिलाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments