श्रावस्ती जनपद के सिरसिया विकासखंड की रामपुर देवमन ग्राम पंचायत में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत के समग्र विकास, स्वयं के स्रोतों से आय बढ़ाने और ग्रामीणों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक एवं एडीओ पंचायत सिरसिया विनोद कुमार अवस्थी ने की। इस दौरान पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग से जुड़े राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्यागी और डॉ. विनय बहादुर पांडे ने पंचायत विकास योजनाओं में जनभागीदारी और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर डीपीएम सपना यादव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार अवस्थी, सचिव श्याम शंकर शर्मा, सी-3 वीपीसी आशुतोष कुमार दुबे और रोजगार सेवक वीरेंद्र चंद्र मिश्र सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा बहू, ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पंचायत की आय बढ़ाने, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने संबंधी अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। अंत में, पंचायत क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा पंचायत की आय के नए स्रोत विकसित कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करने पर सहमति बनी।
रामपुर देवमन में जीपीडीपी बैठक:पंचायत की आय और रोजगार सृजन पर मंथन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












