#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा पारसीजोत नगर में रविवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर से बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर मोड़ा। पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के परसीजोत निवासी ओम प्रकाश कन्नौजिया और देवदीन पुत्रगण कन्हैया लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बबुरहवा चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना नहर रोड पर मल्लूपुर मोड़ से आगे बढ़ने पर हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:हादसे में दो युवक घायल, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












