Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:खेत में बने अहाते...

श्रावस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:खेत में बने अहाते में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई


श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलाभारी के मजरा खड़ैला में एक युवक का शव खेत में बने अहाते में फंदे से लटका मिला। 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खड़ैला गांव निवासी आदम पुत्र नानबाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब परिजनों ने आदम को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद घर की एक बहू अहाते की तरफ देखने गई, जहां आदम का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पिता नानबाबू ने अपने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया है। आदम अपने तीन भाइयों में से एक था, जिसमें समीर अली और छोटू अली भी शामिल हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments