HomeHealth & Fitnessभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर संग तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर संग तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “कवच योजना” अभियान के तहत थाना गौरीफन्टा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में 23 मई 2026 को सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बनगवां गांव से मुख्य मार्ग की ओर जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते पर पगडंडी से करीब 100 मीटर दूरी पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में युवक के पास से 6.56 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान दिलशाद कुरैशी पुत्र स्वर्गीय नन्हे कुरैशी निवासी सैंथल थाना हाफिजगंज जनपद बरेली, हाल पता मोहल्ला शिव मंदिर वार्ड नंबर-1 धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गौरीफन्टा में मुकदमा संख्या 15/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह,कांस्टेबल हेमंत कुमार,कांस्टेबल विनीत कुमार।

एसएसबी टीम एफ कम्पनी गौरीफन्टा

असिस्टेंट कमांडेंट विवेक कुमार यादव, 39वीं वाहिनी एसएसबी,सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार, 39वीं वाहिनी एसएसबी,मुख्य आरक्षी प्रमेश कुमार राम, 39वीं वाहिनी एसएसबी,मुख्य आरक्षी विजय प्रकाश, 39वीं वाहिनी एसएसबी,आरक्षी रेख सिंह गुर्जर, 39वीं वाहिनी एसएसबी,आरक्षी महेश प्रधान, 39वीं वाहिनी एसएसबी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments