Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरपोका में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू:30 मार्च से 5 अप्रैल तक...

सरपोका में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू:30 मार्च से 5 अप्रैल तक इटवा सिद्धार्थ नगर के सरपोका में संगीतमय कथा का आयोजन


इटवा क्षेत्र के ग्राम सरपोका में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं। यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सरपोका से निकली यह शोभायात्रा महादेव घुरहू, कपिया, लोहटी, परसा, सहदेइया और सकटा गढ़ से होते हुए फरुहवा घाट पहुंची। यहां से 101 कलशों में जल भरकर सरपोका लाया गया। पुरुष, महिला और बच्चों ने डीजे की धुन पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए घाट से जल लाकर स्थापित किया। जल स्थापना के बाद आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन, वेदी पूजन और मंडप प्रवेश का आयोजन किया जाएगा । श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का प्रवचन राम उपग्रह जी के मुखारविंद से होगा, जिसका सभी भक्त अनुसरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती फूलमती, केसरी प्रसाद, रामगोपाल, संजय कुमार, शिवकुमार उर्फ सरवन, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता, वासुदेव मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और भवनाथ मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments