#बस्ती_न्यूज
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। देवरिया से रामपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सीड मशीन ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मजबूत ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह बीच से दो टुकड़ों में बंट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना रात करीब 10:15 बजे की है। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और उसकी मशीन हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मलबे में फंसे चालक और खलासी को बमुश्किल बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की महाराजगंज चौकी पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंच गई। हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाने के लिए तुरंत हाइड्रा मशीन बुलाई गई। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और मशीन को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान रईमुन रहमान (पुत्र अयातुल्ला) और खलासी की पहचान मौशम अली (पुत्र गुलाम सेक) के रूप में हुई है। ये दोनों घायल रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र स्थित सरथनगर के रहने वाले हैं। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:नेशनल हाइवे पर टूटकर दो टुकड़ों में बंटा, चालक-खलासी घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












