Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पिता बोले नर्सरी की...

श्रावस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पिता बोले नर्सरी की सिंचाई करने भेजा था फोन बंद मिला; अनहोनी की आशंका जताई


श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के खड़ैला गांव में रविवार को 18 वर्षीय युवक का शव खेत में बने अहाते में फंदे से लटका मिला। युवक की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान खड़ैला गांव निवासी 18 वर्षीय आदम पुत्र नानबाबू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब आदम का मोबाइल फोन बंद मिला तो घर की एक बहू अहाते की ओर गई। वहां उसने आदम का शव फंदे से लटका देखा। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल आदम के घर से करीब 500 मीटर दूर खेत का अहाता है। पढ़ाई के साथ खेती में भी करता था मदद आदम अपने तीन भाइयों में मझला था। बड़ा भाई समीर अली विवाहित है, जबकि छोटा भाई छोटू अली अविवाहित है। परिवार के अनुसार, आदम पढ़ाई करने के साथ-साथ मुंबई भी आता-जाता था और घर पर खेती-किसानी के कामों में मदद करता था। परिवार के पास गांव में कृषि भूमि है और घटना वाले दिन आदम धान की नर्सरी में सिंचाई करने गया था। पिता बोले- फांसी नहीं, अनहोनी की आशंका मृतक के पिता नानबाबू ने बताया कि घटना वाले दिन परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। उन्होंने आदम को खेत पर सिंचाई के लिए भेजा था। पिता के मुताबिक आदम सामान्य और खुश था। किसी तरह के विवाद या परेशानी की जानकारी नहीं थी। नानबाबू ने आरोप लगाया कि जिस स्थिति में शव मिला है, उससे फांसी लगाने की संभावना कम लगती है। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार गिलौला पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments