Homeदेश (National)'तुम भस्मासुर हो...', राहुल के '1 साल में सरकार गिरेगी' वाले दावे...

‘तुम भस्मासुर हो…’, राहुल के ‘1 साल में सरकार गिरेगी’ वाले दावे पर भड़की BJP

हाल ही में खबरें आईं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की एक मीटिंग में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार एक साल के अंदर गिर जाएगी। इसके पीछे उनका तर्क था कि महंगाई के कारण दबाव बढ़ेगा और सरकार गिर जाएगी। अब उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भड़क गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी को इस पर ‘भस्मासुर’ कहा है। बीजेपी ने यह भी कहा है कि अगर आपका मकसद अराजकता फैलाना है तो हमारा संकल्प है कि भारत को और मजबूत बनाना है। बीजेपी का कहना है कि देश पिछले 85 दिन से वैश्चिक चुनौती से जूझ रहा है लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत है।

रविवार को कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा था कि अगले एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी सरकार का गिरना तय है। उनका कहना था कि जिस तरह की स्थिति बन रही है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है उसका असर भारत की राजनीति पर दिखेगा। अब इस बयान के सहारे बीजेपी राहुल गांधी पर तीखे हमले बोल रही है और पार्टी के कई नेताओं ने राहुल को आड़े हाथ लिया है। अब बीजेपी की ओर से गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोला है।

यह भी पढ़ें: त्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार हो गया, CBI करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दी नसीहत

क्या बोली BJP?

सोमवार को प्रेस कॉनफ्रेंस करने आए गौरव भाटिया ने बीजेपी का पक्ष रखते हुए कहा, ‘कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बैठक में कुछ कहा है और उसके बाद वक्तव्य दिया है। यह बड़े दुख की बात है कि हम सब जानते हैं कि यह समय वैश्विक संकट का है। पूरे विश्व में कई देश ऐसे हैं जिनकी अर्थव्यवस्था लचर हो गई है वे स्वयं कमजोर हो गए हैं। दूसरी तरफ पिछले 85 दिनों में हमने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कैसे मजबूती से इस वैश्विक चुनौती का सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है, प्रधानमंत्री जी ने अपील की और 140 करोड़ भारतीय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए।’

यह भी पढ़ें: 3 महीने में 19470 करोड़ का फायदा, हो गया तेल कंपनियों की असली कमाई का खुलासा

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह टूलकिट मॉडल विध्वसंक, अराजक, अपरिपक्व, मूर्ख, राहुल गांधी की उपज है। कल इसी तरह से एक नई टूलकिट बाय अ फूलकिड सामने आईए। क्या कह रहे हैं? कहते हैं कि यह जो सरकार है, वह एक साल में गिर जाएगी। मैं सबसे पहले एक बात कहूंगा कि भस्मासुर राहुल गांधी, हमें नहीं पता था कि यह ज्योतिषी भी बन जाएंगे।’

गौरव भाटिया ने आगे कहा, ‘वह एक दुग्गल साहब का कैरेक्टर होता था, वह रोज सुबह उठता था, उसे रोज कुठ नया चाहिए होता था। यह जो नकली गांधी हैं, वह भारतीय राजनीति के भस्मासुर हैं, यह तो हम सब जानते ही हैं लेकिन अब यह ज्योतिषी भी बन गए हैं। सबसे पहले तो मैं बड़ी स्पष्टता से एक बात कहूंगा कि राहुल गांधी अगर तुम्हारा मकसद अराजकता फैलाना है तो हमारा संकल्प भारत को और मजबूत बनाना है। एड़ी-चोटी का जोर तुम भी लगा लो, हमने भी ठानी है कि भारत को आगे लेकर जाना है।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments