#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कें सुनसान दिखीं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में ही रहे। ग्रामीण इलाकों में लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते नजर आए। शहर से लेकर गांव तक गर्मी का असर स्पष्ट था। बच्चे ट्यूबवेल और नलों के नीचे नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे थे। इसी बीच, साऊघाट ब्लॉक के दूधराक्ष गांव से एक अनोखी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। यहां गांव के कुछ बच्चों ने गर्मी से बचने के लिए एक रचनात्मक तरीका अपनाया। बच्चों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पानी भरकर उसे अस्थायी स्विमिंग पूल का रूप दे दिया। इसके बाद वे उसमें उतरकर घंटों मस्ती करते रहे। कोई बच्चा पानी में छलांग लगा रहा था तो कोई एक-दूसरे पर पानी उछालकर गर्मी को मात देने की कोशिश कर रहा था। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने भीषण गर्मी के बीच भी माहौल को खुशनुमा बना दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बच्चों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बनाया स्विमिंग पूल:41 डिग्री तापमान में गर्मी से राहत पाने का अनोखा तरीका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












