श्रावस्ती के मल्हीपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पोषण परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बाल रक्षा भारत की संयुक्त टीम ने इस शिविर का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा समुदाय में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान एक पोषण स्टॉल लगाया गया। यहाँ गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, सुरक्षित मातृत्व, नियमित स्वास्थ्य जांच और कुपोषण से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्टाफ नर्सों ने महिलाओं का एएनसी (ANC) चेकअप किया और उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, हरी सब्जियों के सेवन, स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की स्टाफ नर्स द्वारा आयरन सुक्रोज लगाया गया। यह पहल एनीमिया नियंत्रण और मातृ स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बाल रक्षा भारत की टीम और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मिलकर महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं। इस शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण-स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ:श्रावस्ती में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित हुआ शिविर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












