Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाजपा ने 17 शक्ति केंद्रों पर की संगठनात्मक बैठकें:नवाबगंज मंडल में 2027...

भाजपा ने 17 शक्ति केंद्रों पर की संगठनात्मक बैठकें:नवाबगंज मंडल में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन


भाजपा नवाबगंज मंडल के अंतर्गत सोमवार को रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में संगठन के 17 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन मंथन किया। मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। सिंह ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मूलमंत्र को साकार करने के लिए बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इन संगठनात्मक बैठकों में बेचेलाल जायसवाल, महामंत्री पिंटू गुप्ता, रिंकू सिंह, बलवंत सिंह, घनश्याम गुप्ता, आनंद जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रमोद गुप्ता और मन्साराम वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments