HomeHealth & Fitnessडीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण ,रसोई व सुरक्षा व्यवस्था का...

डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण ,रसोई व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आज  जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर, अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे व जैमर प्रणाली देखा उन्होंने ने जिला कारागार में  बंदियों से वार्ता कर उनके  हाल चाल लिए और उनको कारागार में मिल रही सुविधाओं की भी  जानकारी ली। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिला कारागार में बंदियो को नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए तथा साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कारागार में निगरानी करने और प्रतिबंधित सामग्री पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिए निर्देश ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments