Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)DM ने दो पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी:सिद्धार्थनगर में जन समस्याओं...

DM ने दो पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी:सिद्धार्थनगर में जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई


जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही और शासकीय निर्देशों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दो पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक उसका बाजार प्रियंका कश्यप और पूर्ति निरीक्षक लोटन माला गुप्ता के खिलाफ शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों अधिकारियों द्वारा शासन के महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्रवाई पत्र में बताया गया है कि दोनों पूर्ति निरीक्षक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई के निर्देश का पालन नहीं कर रही थीं। इसके अतिरिक्त, वे तहसील में अक्सर अनुपस्थित रहती थीं, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी में शिथिलता बरतती थीं। आईजीआरएस और अन्य जन शिकायतों का समय पर निस्तारण न करना तथा शिकायतकर्ताओं व आमजन के साथ उचित व्यवहार न करना भी कार्रवाई का प्रमुख आधार बना। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments