Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकड़ी छब्बर में बिजली ओवरलोड:ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग की

पकड़ी छब्बर में बिजली ओवरलोड:ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग की

#बस्ती_न्यूज

कलवारी उपकेंद्र क्षेत्र के पकड़ी छब्बर गांव में बिजली की ओवरलोडिंग से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ उपभोक्ता बिना लोड बढ़वाए अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पूरे गांव की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। नदीम खान, अयान, महताब आलम, मोहम्मद जैद, नोमान खान, जिसान, बद्री आलम, अबू सहमा, अब्दुल रहमान, अनस, अरविंद, बिंदु, विकास, अरमान और अनुज सहित कई ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि उन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो निर्धारित लोड से अधिक बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। शाम के समय बिजली का वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में कलवारी उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बताया कि विभाग द्वारा समस्या का निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पाया जाता है और लोड बढ़ाने की आवश्यकता होगी, तो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं द्वारा बिना स्वीकृत लोड बढ़ाए एसी और अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments