बड़खड़िया बाजार में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में छोला-चावल और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और सभी ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। इस भंडारे के सफल आयोजन में अशोक कुमार मौर्य, मुकेश सोनी, प्रभाकर निषाद, दीपू ठठेरा, प्रदीप पोरवाल, उमेद पोरवाल, शंकर दयाल गुप्ता, सोनू कुमार, भानु सिंह, अंकित ठठेरा, कारण गुप्ता, शेर सिंह उर्फ सरदार जी और जगदीश मौर्य सहित कई लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया।
ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भंडारा:गंगा दशहरा पर बड़खड़िया बाजार में हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












