Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में करंट लगने से मजदूर की मौत:जोगिया के हर्रैया में मकान...

सिद्धार्थनगर में करंट लगने से मजदूर की मौत:जोगिया के हर्रैया में मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा


सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। ग्राम पंचायत हर्रैया के टोला तरकुलहा निवासी 38 वर्षीय रामदेव लोधी पुत्र विक्रम की यह घटना मकान निर्माण के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, रामदेव लोधी हर्रैया निवासी रामदेव पाल के घर पर मजदूरी कर रहे थे। लोहे की सरिया उठाते समय उसका संपर्क मकान के बगल से गुजर रहे विद्युत तार से हो गया। करंट लगने से रामदेव मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत सरिया का संपर्क रामदेव से हटाया और उन्हें नीचे उतारा। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली जोगिया और एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और जोगिया पुलिस रामदेव लोधी को जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रामदेव को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि करंट लगने की सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने गांव में आबादी के बीच से गुजर रहे नंगे विद्युत तारों पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि घरों के किनारे से गुजरने वाले नंगे तारों के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताया। इस मौके पर उपनिरीक्षक अवधेश यादव, कांस्टेबल भुआल यादव कपिल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments