Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में जनगणना प्रगणक सम्मानित:तहसील प्रशासन ने ऑनलाइन कार्य पूर्ण करने वालों...

डुमरियागंज में जनगणना प्रगणक सम्मानित:तहसील प्रशासन ने ऑनलाइन कार्य पूर्ण करने वालों को दिया सम्मान


डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने जनगणना का ऑनलाइन कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह मंगलवार को उपजिलाधिकारी कक्ष में आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार रवि कुमार यादव और नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कुल दस प्रगणकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रगणकों में रुद्रौलिया के बिपेंद्र कुमार, मन्नीजोत के महेंद्र कुमार, चौखड़ा के अभिषेक शुक्ला, बिलवट के अजय प्रिय गौतम, अन्दुआ सनीचरा के हरेन्द्र मौर्य और सीरमझारी के सुधीर कुमार शामिल थे। इस अवसर पर जनगणना लिपिक अबुसहमा, राजस्व निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव, ऑपरेटर दुर्गेश कुमार और आबिद रिजवी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments