#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत हर्रैया विकास क्षेत्र के अमोढ़ा बाजार में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। हाल ही में, आपस में लड़ रहे सांडों की चपेट में आने से एक एंबुलेंस कर्मी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। अमोढ़ा बाजार में आवारा सांड और गायें अक्सर बाजार आने-जाने वालों और पटरी दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनती हैं। ये जानवर कभी भी आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां, साइकिलें और मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में बाजार में लड़ रहे सांडों को देखकर वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए थे। इसी दौरान, एक 108 एंबुलेंस किसी मरीज को लेने पहुंची। एंबुलेंस का ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) जैसे ही एंबुलेंस से उतरकर कुछ दूर चला, वह आपस में लड़ रहे सांडों की चपेट में आ गया और गिर गया। ईएमटी को गिरता देख बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर सांडों को खदेड़ा और उसकी जान बचाई। इस घटना से बाजार में दहशत फैल गई। बाजार वासियों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों से उन्हें और उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने विक्रमजोत ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) से कई बार इन सांडों और आवारा जानवरों को पकड़वाकर गौशालाओं में पहुंचाने का अनुरोध किया है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया गया है और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा बाजार में सांडों का आतंक, एंबुलेंस कर्मी घायल:आपस में लड़ते सांडों से राहगीर व दुकानें क्षतिग्रस्त, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












