Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमोढ़ा रानी का ऐतिहासिक जलाशय सूखकर घास-फूस में बदला:देखरेख के अभाव में...

अमोढ़ा रानी का ऐतिहासिक जलाशय सूखकर घास-फूस में बदला:देखरेख के अभाव में अस्तित्व पर संकट, ग्रामीण सुंदरीकरण की मांग कर रहे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा राजकोट के सामने स्थित ऐतिहासिक रानी का जलाशय सूख गया है। कभी पानी से लबालब रहने वाला यह जलाशय अब पूरी तरह घास-फूस से ढका हुआ है। स्थानीय लोगों और किंवदंतियों के अनुसार, अमोढ़ा की रानी तलाश कुंवरि इस जलाशय में देर शाम मछलियों को चारा खिलाया करती थीं। यह जलाशय रानी के इतिहास से जुड़ा हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस ऐतिहासिक जलाशय का अस्तित्व खतरे में है। उचित देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस तालाब के सुंदरीकरण की मांग की है। उनकी मांग है कि यहां पक्के घाट की सीढ़ियां बनाई जाएं और अमोढ़ा रानी तलाश कुंवरि से जुड़े होने के कारण एक साइन बोर्ड भी लगाया जाए, ताकि पर्यटकों को इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बनी सीढ़ियों का रास्ता बाउंड्री के कारण रामजानकी मार्ग की ओर से बंद हो गया है। इसके अलावा, लगाए गए पेड़-पौधे भी देखरेख के अभाव में सूख गए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments