Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नासिरगंज में बड़े मंगल पर भंडारे:श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण,...

श्रावस्ती के नासिरगंज में बड़े मंगल पर भंडारे:श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण, भक्तिमय रहा कस्बा


श्रावस्ती में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को कस्बा नासिरगंज भक्तिमय रहा। हनुमान जी की आराधना के साथ कस्बे में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य बाजार स्थित मुन्ना पेंट स्टोर के सामने एक भंडारे का आयोजन किया गया। यहाँ राहगीरों और बच्चों को पूड़ी-सब्जी व शीतल जल वितरित किया गया। तेज गर्मी के बावजूद लोग कतार में खड़े होकर प्रसाद लेते दिखे। आयोजकों ने जनरेटर और पंखे लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की थी। कस्बे के दूसरे हिस्से में भी लाल-गुलाबी शामियाने के नीचे एक भंडारा लगाया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूड़ी-सब्जी के साथ ठंडा पानी पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दी गई। स्थानीय युवाओं ने स्वयं स्टॉल संभालकर सेवा प्रदान की। पूरे दिन कस्बे की सड़कों पर “जय हनुमान” के जयकारे गूंजते रहे। दुकानों पर भगवा झंडियां लगी थीं और लोगों ने घरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। बड़े मंगल को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल देखा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments