बरवर-खीरी,11 जून(तरूणमित्र)। देवस्थान मंदिर प्रांगण स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का 23वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनि देव भंडारा आयोजन समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के संरक्षक धीरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में शनि देव सेवा समिति की पूरी टीम सहित विमल कुमार शुक्ला एडवोकेट, दिवाकर नाथ मिश्रा, सत्यपाल कुशवाहा, योगेश मिश्रा, प्रशांत पांडे, भोला पांडे, प्रवीण दीक्षित, सुभाष पांडे, बीरबल कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, गरीबदास सोनी, मास्टर विजय शर्मा, पंडित नरेंद्र ठाकुर, पाल रामजी मिश्रा, प्रदीप पाल, धर्मेश पाल, अभिलाष गुप्ता, लखन कारीगर, प्रशांत शर्मा, दिलीप शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सदा सिंह, रजत गुप्ता, शिवपाल कुशवाहा, रूप रस्तोगी, निहाल गुप्ता एवं रमेश कश्यप सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।












