श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मल्हीपुर चौराहा, नासिरगंज और जमुनहा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नासिरगंज कस्बे में समाजसेवी आलोक गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, मल्हीपुर चौराहे पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। जमुनहा बाजार के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़े मंगल पर बजरंगबली की पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तहसील परिसर में लेखपालों द्वारा भी बड़े मंगल के अवसर पर पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में तहसील के कर्मचारियों और आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में बड़े मंगल का पर्व:श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, हुए भंडारे व पूजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












