बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार विकासखंड में सोमवार, 30 मार्च को एक डंपर की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दिन में लगभग 11:30 बजे भैस बाबा स्थान के पास हुई। युवक झगरू प्रसाद ने बताया कि वह अपनी साली को दवा दिलाने के लिए ले जा रहे थे। मृतक महिला की पहचान मैत्री पति राजेंद्र प्रसाद सुखदेवपुर, थाना छपिया निवासी के रूप में हुई है। झगरू प्रसाद ने बताया कि डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में झगरू प्रसाद बाल-बाल बच गए। झगरू प्रसाद के अनुसार, महिला ने तीन महीने पहले एक बड़े ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था और उसी के इलाज के लिए वे जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। थाना अध्यक्ष दुर्गेश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया गया है आगे की करवाई पुलिस प्रशासन कर रही है
डंपर की टक्कर से महिला की मौत:बलरामपुर के रेहरा बाजार में हुआ हादसा, युवक सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










