#बस्ती_न्यूज
रुधौली तहसील परिसर में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का विधिवत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, लेखपाल और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मनोज प्रकाश ने किया। पंडित सुजीत उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजन कर सुंदरकांड पाठ की शुरुआत कराई। दिवाकर पाण्डेय और उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कानूनगो संतोष शुक्ला, लेखपाल संघ के जिला मंत्री अंकित चौधरी, लेखपाल संघ अध्यक्ष पंकज सिंह, मनोज वर्मा, प्रमोद चौधरी, अमन जायसवाल, अजीत चौधरी, आलोक और विनय उपस्थित रहे। इनके साथ अधिवक्ता रजनीश सिंह, पारसनाथ पाण्डेय, रमेश सिंह, रमेश भट्ट, दिनेश श्रीवास्तव और श्याम नारायण सिंह भी मौजूद थे। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन:ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












