#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। यह घटना 13 मई 2026 को हरदीखांस गांव में हुई थी। मृतक के पिता संदीप कुमार सिंह की तहरीर पर उसी दिन कप्तानगंज थाने में मु0अ0सं0- 124/2026 धारा-103(1) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता कीर्ति सिंह अपने पति और सास से चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान थी। परिजनों द्वारा बार-बार ताना मारे जाने से उसने 13 मई की सुबह अपने बेटे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, अभियुक्ता ने खुद का गला काटने का भी प्रयास किया, लेकिन पति और परिजनों के समय पर पहुंचने से वह बच गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अभियुक्ता कीर्ति सिंह पत्नी संदीप सिंह, निवासी ग्राम हरदी खास को 26 मई 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राज कुमार दुबे, महिला कांस्टेबल मनोरमा सरोज और अर्पिता पाठक की टीम ने की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मां ने 6 वर्षीय बेटे की हत्या की:बस्ती में पुलिस ने आरोपी मां को चाकू के साथ गिरफ्तार किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












