HomeHealth & Fitnessचलते ई-रिक्शा में लगी आग, ड्राइवर सुरक्षित, आंखों के सामने जलता देख...

चलते ई-रिक्शा में लगी आग, ड्राइवर सुरक्षित, आंखों के सामने जलता देख रो पड़ा चालक

लखनऊसआदतगंज थाना क्षेत्र में दरगाह हजरत अब्बास रोड, रुस्तमनगर में चलते ई-रिक्शा में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आभास हुआ, वह उतरकर भाग गया। उतरने के बाद वह माथा पीटकर रोता रहा। उसकी आंखों के सामने पूरा ई-रिक्शा जल गया।

आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और किसी तरह आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। उसी समय उसमें से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका और नीचे कूद गया। ई-रिक्शा सआदतगंज के मोहम्मद रफीक का है। वह ई-रिक्शा से ही घर का खर्च चलाता था। रात में 1 बजे के करीब घर लौटते समय घर से कुछ दूर पहले ही उसके ई-रिक्शे में आग लग गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments