लखनऊ। जेठ के चौथे बड़े मंगल को लेकर राजधानी में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। सूचना विभाग से सेवानिवृत्त प्रदीप कुमार वर्मा के घर पर इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर,यादव लोहा भंडार के पास भंडारे का आयोजन हुआ।
इस दौरान विभिन्न लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान आयोजकों ने पूड़ी सब्जी वितरित की। वहीं प्रदीप कुमार वर्मा के पुत्र अमल आनंद वर्मा और बहु मनीषा मिश्रा ने मिलकर बड़े भंडारे का आयोजन किया। अमल ने भंडारे में पूड़ी सब्जी के साथ ही आइसक्रीम का वितरण किया।
इस दौरान उनकी सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ ही लाला लाजपत राय वार्ड से पार्षद राघव राम तिवारी एवं पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।












