इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह में सड़क किनारे फूल तोड़ रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला के चिथड़े उड़ गए। जबकि आरोपी वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को खुरच-खुरचकर इकट्ठा किया। फिर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मिले चप्पल और स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पहचान प्रेम कुमारी (60) पत्नी राम प्रसाद के रूप में हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी, कस्बा प्रभारी विशाल यादव और महिला पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिट एंड रन में बुजुर्ग महिला के उड़े चिथड़े:सुबह में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थी, श्रावस्ती पुलिस ने खुरचकर इकट्ठा किया शव के अवशेष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












