Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुली नाली से दुर्गंध:निरहा में बीमारियों का खतरा, स्थानीय निवासी परेशान

खुली नाली से दुर्गंध:निरहा में बीमारियों का खतरा, स्थानीय निवासी परेशान


श्रावस्ती जिले के निरहा ग्राम सभा में सड़क किनारे खुली नालियां स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इन नालियों से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है। यह समस्या उतमापुर ग्राम सभा के अंतर्गत निरहा गांव में स्थित एक रास्ते पर है, जो थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के क्षेत्र में आता है। सड़क किनारे घरों के सामने बह रही इन खुली नालियों के कारण लोगों को आवागमन में भी कठिनाई होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खुली नालियों के कारण टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। संतोष, अमन और मनोज सहित कई स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments