विकास क्षेत्र रुधौली के जय माता रानी श्रीमती इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवानिवृत्त एडीएम हुबलाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अस्तित्व, अरविंद, अरुण, प्रिंस, राजकुमार, कृष्ण कन्हैया और ज्योति ने नशामुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। कल्याणी, गौरी, अर्चना, रंजना, जानवी, अमृता, सौम्या, प्रियांशी, प्रज्ञा, अंचल, अंशिका और रागिनी ने हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुबशरीन, मुस्लिमा, राशिदा, उजमा, सादिया, साजिदा, सकीरा और काजल शुक्ला ने देशभक्ति नृत्य सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम हुबलाल ने बच्चों को शिक्षा और खेल के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में शिक्षा से अनभिज्ञ छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की योग्यता रखता है। विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह, चांदनी चौधरी, दिलीप चौधरी और सुनील शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज आर्या, प्रबंधक प्रियंका आर्या, अन्य अध्यापकगण और अभिभावकगण उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव आयोजित:छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










