HomeHealth & Fitnessसपा विधायक के आवास पर देर रात हमला, मारपीट और धमकी से...

सपा विधायक के आवास पर देर रात हमला, मारपीट और धमकी से अमेठी में बवाल

अमेठी । अमेठी में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर देर रात दो दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से पहुंचे हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अमेठी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर हुई। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने विरोध करने पर विधायक के परिजनों और कर्मचारियों को पीटा। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने कई नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रातभर दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के बाद विधायक समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग आवास पर जुट गए।

अनुराग प्रजापति ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि विधायक महाराजी देवी फिलहाल लखनऊ में हैं और जल्द ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगी। वहीं घटना के बाद अमेठी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और समर्थकों के विरोध प्रदर्शन की भी चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments