मिहींपुरवा क्षेत्र के खैरी समैसा में लोक निर्माण विभाग की ओर से आरसीसी (RCC) सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह सड़क पिछले करीब चार वर्षों से बेहद खराब स्थिति में थी, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब नई सड़क बनने से क्षेत्रीय लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। इस आरसीसी सड़क की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर और चौड़ाई 3 मीटर है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। ठेकेदार विकास सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है और तय मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद यह सड़क क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगी। करीब 53.63 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है।
खैरी समैसा में 3 किमी आरसीसी सड़क बन रही मजबूत:53.63 लाख की लागत से हो रहा निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












